सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १५५ वीं महाआरती में शामिल पंडित जागेश राय (बाराद्वार) ने मंदिर परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि महाआरती में शरीक होने का सौभाग्य मिला है। हनुमान लला से सबके के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन संध्या वैष्णव, सरोज वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, आंचल  देवांगन,चमेली देवांगन, आंचल देवांगन, टिकेश्वरी के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार–माया ठाकुर तथा शाम का श्रृंगार दिव्यांश राठौर के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू, अमित तंबोली के द्वारा अपने जन्म दिवस पर द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ,सपना मौर्या, राजकुमार दरियानी, श्रीमती पद्मिनी हर प्रसाद तिवारी वेदिका तिवारी बायंग तथा सुंदरकांड गीतेश  कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, प्रियंका विकास कौशल, निधि राहुल, क्षमा शिवांश कसेर, ॐ चौहान, नरेंद्र चौहान, सपना मौर्या मोहनलाल, एकांश बरेठ, निधि, राहुल के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।