सक्ती

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सक्ती जिले में बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की चर्चा

सक्ती –  जिले में लगातार हो रही बिजली बंद एवँ नए सब स्टेशन के निर्माण को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से विश्राम गृह सकती में चर्चा की एवं डॉ महन्त के अधिकारियों से कहा की जिले की विद्युत आपूर्ति में बाधित हो इसकी तत्काल व्यवस्था करें उच्च सब स्टेशन हेतु भूमि चयन कर जन्द ही स्थान चिन्हित करें सब स्टेशन सकती शहर के आसपास ही हो ताकि बिजली की समस्या न हो गावो में ट्रांसफार्मर बदलने में बिलम्ब हो इस बात का ध्यान रखे बिजली विभाग के रायगढ़ वृत के कार्यपालक निर्देशक मनीष तनेजा एवँ आधीक्षण यंत्री जांजगीर अमर चौधरी ने आस्वस्त किया विद्युत वितरण प्रणाली को ठीक किया जावेगा कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जावेगी डॉ. चरण दास महन्त के साथ चर्चा के दौरान जिला कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत गुलज़ार सिंह विधायक प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय गिरधर जायसवाल विधायक प्रतिनिधि विद्युत विभाग पिंटू  कार्यपालन अभियंता अजय भारद्वाज सहायक यंत्री सूरज जंघेल शामिल थे, विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उच्च सब स्टेशन निर्माण होने के बाद बिजली की समस्या नहीं होगी ।