सक्ती

सक्ती जिले में मालखरौदा से सुशासन तिहार की होगी शुरुआत

सक्ती-  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मालखरौदा जनपद पंचायत के आत्मानंद सेजेश स्कूल मालखरौदा में 04 मई 2026 को ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेश के तहत मालखरौदा जनपद पंचायत के सम्मिलित ग्राम कलमी, जमगहन, बड़ेपाडरमुड़ा, मुक्ता, मालखरौदा, चारपारा, चिखली, किरकार, सिंघरा, बड़ेसीपत, पिहरीद, अमेराडीह, भठोरा, चांटीपाली, बेल्हाडीह, नवापारा, नगझर, छोटेसीपत, खेमड़ा, बीरभांठा, परसाडीह ग्राम पंचायत क्लस्टर में शामिल है। शिविर के सफल संचालन हेतु मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत मालखरौदा शिविर स्थल के लिए जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी विभाग जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।