प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जांच टीम प्रभारी विनय गुप्ता वेदांता पावर प्लांट में मृतक परिवारों के बीच पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


सक्ती – वेदांता पावर प्लांट में 25 मजदूरों की मौत को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से मजदूरों की मौत को लेकर जिले के सभी पदाधिकारी प्रवक्ता गण वेदांता पावर प्लांट में हुए घटना को लेकर डभरा थाना पहुंचकर हमारे द्वारा एफ आई आर की कॉपी की मांग की गई एवं पीड़ित परिवार से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक मजदूर के लिए एक करोड रुपए की मांग करते हुए संचालक एवं दोषी व्यक्तिय पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और आज युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजन से भेंट कर मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात आकाश शर्मा ने कहा , 25 मौतों की निष्पक्ष न्यायिक जांच और उचित मुआवजे की पुरजोर मांग। हमारे द्वारा किया जाएगा आज हमारे द्वारा आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सिंघी तराई स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट में मृतक के परिजन से भेंट किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दुखद हादसे में लगभग 25 श्रमिकों की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हमारे युवा कांग्रेस की टीम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। है
युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
निष्पक्ष न्यायिक जांच: युवा कांग्रेस मांग करती है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाए ताकि ब्लास्ट के असली कारणों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके।
कार्यवाही की एफआईआर सार्वजनिक किया जाए
मुआवजे की स्थिति स्पष्ट हो: प्रभावित परिवारों को मिलने वाले मुआवजे की स्थिति पर प्रशासन तत्काल स्थिति स्पष्ट करे। पीड़ितों के आश्रितों को पर्याप्त आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा मानकों की समीक्षा: घटना की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की जाए। 25 मजदूरों की मौत की घटना प्रशासनिक और प्रबंधन की घोर लापरवाही का परिणाम है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और तब तक संघर्ष करेंगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। कांग्रेस पार्टी दोषियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं हो जाएगी तब तक संघर्ष करेगी मामले में किसी भी प्रकार की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
घटनास्थल का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में
आकाश शर्मा, विनयशील गुप्ता, प्रताप चंद्र, पंकज शुक्ला, राकेश पांडे, अकीब खान और नीरज घोरे ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायिक जांच शुरू नहीं की गई और पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विनय गुप्ता जांच टीम प्रभारी ने
वेदांता पावर प्लांट की घटना को लेकर इसे भाजपा सरकार एवं प्रशासन की लापरवाही बताया
बॉयलर प्लांट के मशीनों का समय-समय पर अगर जब देख रेख होता था तो यह घटना क्यों घटी इससे पता चलता है कि प्लांट अधिक उत्पादन लेने को लेकर खराब मशीनों का उपयोग किया और घटना वाले दिन जब 1 घंटे पहले सर्च डाउन हो चुका था तो फिर से बॉयलर को चालू क्यों किया बॉयलर चालू करते ही 2 मिनट के अंदर मजदूरों की लाश बीक्ष गई वही मजदूरों द्वारा कराया गया घटना से पहले फाइल जिसने और बैलेंस में खराबी के बाद की सूचना दी गई थी और सच डाउन कर दिया गया था उसके बाद भी बैनर को चालू किया गया और ज्यादा मात्रा में उत्पादन लेने के लिए ताप बढ़ा कर प्लांट चालू किया इससे ही प्रतीत होता है कि भाजपा के शासन में संचालक प्रशासन को मजदूर की मौत की कोई परवाह नहीं थी जिसका खामियाजा 25 मजदूर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी जांच प्रभारी विनय गुप्ता ने
पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग करते हुए घटना में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की फिर की कॉपी मांगने पर नहीं दिए जाने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस द्वारा इस घटना में लिप कोटी की जा रही है और हमें दो दिन बाद फिर की कॉपी देने की बात कही गई है शीघ्र ही अगर संचालक सहित प्रशासन दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही एवं गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तो शक्ति जिला सहित प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा उग्र आंदोलन चक्का जाम सहित अनेको धरना प्रदर्शन किए जाएंगे जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह धरना प्रदर्शन चलेगा
पत्रकार वार्ता में
चंद्र कुमार गबेल , भुरू अग्रवाल निशांत बनाफर , सहित जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।


