श्रीवास समाज द्वारा सक्ती में सेन जी जयंती का भव्य आयोजन

जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि
(श्रीवास समाज समाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा किया गया, तुर्रीधाम में बनेगा श्रीवास (नाई) समाज मंगल भवन)

सक्ती – सक्ती जिला अंतर्गत निवासरत सर्व श्रीवास (नाई) समाज के द्वारा कल श्री श्री 1008 नंदा सेन जी महाराज के 726वीं जन्म जयंती के अवसर पर सेन जयंती का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े, विशिष्टि अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला उपाध्यक्ष रंजीत अजगल्ले, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आलोक पटेल, सक्ती नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद संजय कश्यप, आकाश शर्मा, गेदराम मनहर, मोहन कुमारी साहू सर्व श्रीवास नाई समाज से प्रदेश संगठन सचिव दीनानाथ श्रीवास, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों के द्वारा सर्व प्रथम श्रीवास समाज के आराध्य सेन जी महाराज की पूजा अर्चना करके किया गया। जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, माला एवं तिलक लगाकर किया गया। जिला अध्यक्ष इंदल सिंह श्रीवास द्वारा सेन समाज की ऐतिहासिक जानकारी मंच पर बताया गया उन्होने बताया कि भारत देश के खण्ड खण्ड टुकड़ों को जब छोटे छोटे राजा आपस में लड रहे थे तो एक नाई समाज के शुरवीर प्रथम सम्राट महापद्मनंद पुरे देश को एकता के धागे से पीरोकर पुरे अखण्ड भारत का निर्माण किया आगे चलकर उनके वंश में ही रानी मुरा के संतान के रूप में चन्द्रगुप्त मौर्य ने जन्म लिया, चन्द्र ग्रुप्त मौर्य के बाद उसी वंश में सम्राट अशोक का जन्म हुआ। नाई समाज न केवल सेवा भावना बल्कि समाज को एक सक्षम और सुदृढ नेतृत्व देने और एक अखण्ड भारत के रूप में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। चिकित्सा जगत में प्रथम शल्य चिकित्सा करने वाले सुश्रुत भी इसी समाज का हिस्सा है। प्रदेश संगठन सचिव दीनानाथ श्रीवास द्वारा मंच से कहा गया कि आदि काल से नेतृत्व करने वाले नाई समाज से बिहार के दो बार के मुख्यमंत्री रहें कपूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर हमारे समाज का गौरव बढ़ाया है। छ.ग. के प्रथम केशशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मोना सेन जी को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र शंकर सेन को खादी ग्रामोद्योग के सदस्य बनाया गया। वर्तमान में मोना सेन जी फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष, नंद कुमार सेन केश शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष, रिकेश सेन वैशाली नगर के विधायक तो अरूण कौशिक नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष है जो हमारे समाज के नेतृत्व क्षमता और सर्व हिताय सोंच की एक जीवंत उदाहरण है। कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन द्वारा बताया गया कि सेन समाज न केवल अपने समाजिक विकास की चिंता करता है। अपितु हम सभी क्षेत्रों में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के विकास की बात करते हैं, सर्व नाई समाज का थिंक टैंक कर्मचारी अधिकारी शिक्षित युवा एवं महिलाओं के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, नारी जागरूकता, व्यवसाय, विधिक जानकारी, युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन आदि प्रमुख मुद्दों पर विचार विमर्श करके पुरे समाज के उन्नति एवं विकास के पथ पर ले जाने हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने श्रीवास समाज की वर्तमान परिदृश्य में आवश्यकता एवं समाज के महत्व के बारे में अपने बात रखते हुए कहा कि समाज के विविधि रचनात्मक कार्यो में सेन समाज अग्रणी भूमिका निभाता है साथ ही सेन समाज प्रत्येक वर्ग व्यापारी, कर्मचारी, किसान, विद्यार्थी आदि के एक एक कड़ी की भूमिका में रहता है। किसी भी प्रकार की जानकारी और सूचना के प्रसार प्रचार और सहयोग में श्रीवास समाज का अपना अलग ही महत्व है। ऐसे सेवा भावी समाज के कार्यक्रम में हम सभी का आना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सेन समाज सक्ती जिला मुख्यालय के आस पास श्रीवास समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु उन्होनें दस लाख रूपये की घोषणा किया। सैलून संघ जिला अध्यक्ष मदन श्रीवास द्वारा समस्त अतिथियों के सेन जयंती के कार्यक्रम में अपना समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपस्थित अतिथियों का महिला प्रकोष्ट जिला प्रभारी भगवती श्रीवास एवं यूवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष भूनेश्वर श्रीवास द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


