सक्ती
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर ने लिए नए निर्णय

यजमान को 1 घंटे पूर्व सिंहासन पूजा की भी मिलेगी अनुमति
सक्ती – उत्तर प्रदेश राज्य की धर्म नगरी वृंदावन शहर के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक गुरुवार को लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। जिसमें कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयो में प्रमुख रूप से ठाकुरजी के फूल बंगलों में आ रही रुकावट पर कमेटी ने नरम रुख दिखाया और उसका शुल्क 1,51000 रुपये से घटाकर 1,01,000 रुपये कर दिया गया। साथ ही मंदिर खुलने से एक घंटे पहले फूल बंगला सजाने वाले के यजमान और उसके परिजन को सिंहासन पूजा की भी अनुमति दी गई। इसके अलावा मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने पर मंथन किया गया।


