सक्ती
एलपीजी गैस की किल्लत के बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने लिया बड़ा निर्णय

सक्ती- एशिया युद्ध के चलते पूरी दुनिया में एलपीजी गैस की चल रही किल्लतो के बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। कंपनी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है जिनके पास दो सिलेंडर कनेक्शन है। यानी डबल बॉटम कनेक्शन हैं, वे 35 दिन बाद ही गैस बुकिंग करा सकेंगे। LPG की बुकिंग को लेकर यह नया नियम आया है।हालांकि, एक सिलेंडर वालों को पहले की तरह 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा। LPG की कमी के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यह कदम उठाया है।


