सक्ती

रसोई गैस की बढ़ोतरी एवं किल्लत को लेकर कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रहने के बाद भी छत्तीसगढ़ में हो रही है गैस की  किल्लत – डॉक्टर चरण दास महंत

सक्ती – नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की बढ़ोतरी एवं सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री का काम है की जनता को सुविधा दें  घरेलू रसोई गैस (LPG) एवं कमर्शियल सिलेंडर में  भारी वृद्धि को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा हमारे द्वारा इसको लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाया गया था परंतु चंद्राकर के द्वारा नियम शर्त बताया जा रहा था तो क्या चंद्राकर जी के घर में रसोई में गैस से भोजन नहीं बनता छत्तीसगढ़ के पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग रसोई गैस के एक एक टंकी के लिए तरस रहे हैं और कहते हैं यह केंद्र की बात है तो क्या छत्तीसगढ़ वासी एक-एक सिलेंडर के लिए तरसे यहां के मुख्यमंत्री की जवाबदारी है कि अपने प्रदेश में ऐसी स्थिति को बहाल   जब से भाजपा की सरकार आई है तब से रसोई गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी हो रही है जबकि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो गैस सिलेंडर का रेट इतनी बड़ी मात्रा में नहीं थी वहीं सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा सरकार गरीब तबके के ग्रहणियों का बजट बिगाड़ने में लगी है  और उन पर आर्थिक बोझ डाल रही है।