सक्ती

होली मिलन समारोह में गूंजे फाग गीत

सक्ती – ग्राम पोरथा में होली मिलन समारोह मनाया गया। शुरुआत में ग्राम के वरिष्ठजनों और समाज प्रमुखों का समिति के सदस्यों ने पगड़ी और माला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद फाग गायन का दौर शुरू हुआ। गणेश वंदना के साथ महेंद्र देवांगन ने फाग गीत प्रस्तुत किया। बेदराम चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा सुरेश चौहान, माहादेव सिदार भालू डेरा, मनोहर राठौर, मोहित राठौर, नारायण राठौर, मोहर साय राठौर, रामकुमार राठौर, हसतराम घिरहे डोंगिया और एल.डी. चंद्रा अधिवक्ता सहित अन्य कलाकारों ने भी फाग गीतों से माहौल को रंगीन कर दिया। मंच से मोहित राम साहू, रामेश्वर पांडेय और जनपद पंचायत सक्ती के सभापति सत्यप्रकाश महंत ने संबोधित करते हुए ग्राम की सांस्कृतिक परंपराओं की प्रशंसा की। जवाहर राठौर ने अपने हास्य-व्यंग्य से लोगों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में छोटेलाल चौहान, भुनेश्वर पांडेय, छोटेलाल यादव, भुनेश्वर राठौर, एल.डी. चंद्रा, रामेश्वर पांडेय, सत्यप्रकाश महंत, कुंज बिहारी सोनी, शिव प्रसाद सिदार, बाबूलाल राठौर, बजरंग राठौर और पूर्व सरपंच श्याम राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।