सक्ती

जिला मुख्यालय सक्ती शहर से लगे गोरखा पाली बसंतपुर हिंसक मामले में कोटवार की हुई मौत

पूरे गांव में तैनात किया गया भारी पुलिस बल, होली के दिन घटित हुई थी बड़ी घटना

सक्ती –  4 मार्च को रंगों के पर्व होली के दिन सक्ती जिला मुख्यालय से लगे विकासखंड मालखरौदा के ग्राम गोरखापाली बसंतपुर में दो पक्षों के बीच हुई जमकर हिंसक घटना में जहां गंभीर रूप से घायल कोटवार की बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है, तो वहीं उपरोक्त मामले में गोरखा पाली के दोनों पक्षों के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, तथा कोटवार की मौत के बाद जहां गांव में तनाव का माहौल बन गया है, तो वहीं पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, तथा गंभीर रूप से घायल कोटवार का घटना के बाद सक्ती में इलाज करवाया गया जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया था एवं सक्ती जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देशन में पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तो वहीं इस घटना में जहां भारी आगजनी हुई थी एवं अनेकों वहन जला दिए गए थे तथा महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा गया था