भाजपा के पितृ पुरुष लक्खीराम जी अग्रवाल की 13 फरवरी को जन्म जयंती पर हुए विभिन्न आयोजन

सक्ती – अविभाजित मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद लक्खी राम जी अग्रवाल की 13 फरवरी को जन्म जयंती पर जहां मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया, तथा मंडल स्तर पर श्रद्धांजलि के कार्यक्रम भी हुए तो वहीं स्वर्गीय लक्खी राम अग्रवाल जी की कर्मभूमि खरसिया शहर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया तथा खरसिया के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित चौक पर स्थापित लक्खी राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि का कार्यक्रम हुआ तो वहीं भाजपा परिवार की ओर से कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उन्हें स्मरण किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
लक्खी राम जी के पुत्र भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल ने भी किया बाबूजी को स्मरण
13 फरवरी को काका जी की जन्म जयंती पर स्वर्गीय लक्खी राम अग्रवाल जी के पुत्र भाजपा नेता बजरंग अग्रवाल लाला एवं ऋषभ अग्रवाल ने भी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर काका जी को श्रद्धांजलि दी, तथा इस दौरान भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम उनकी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें आने जाने वाले राहगिरो ने भी प्रसाद ग्रहण किया तो वहीं आम जनों ने भी लक्खी राम अग्रवाल जी के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका बताई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दी श्रद्धांजलि
13 फरवरी को लक्खी राम अग्रवाल जी की जन्म जयंती पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लखीराम जी अग्रवाल की सादगी, अनुशासन एवं मूल्यनिष्ठ जीवन के उनके आदर्श आज हम सबके लिए सदैव प्रेरणा स्रोत हैं, एवं उनके द्वारा राजनीति के क्षेत्र में दिखाए गए मार्ग पर हम सभी चल रहे हैं
खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता ने भी दी लक्खी राम जी को श्रद्धांजलि
अविभाजित मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता ने भी 13 फरवरी को वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय लक्खी राम अग्रवाल जी की जन्म जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गिरधर गुप्ता ने कहा कि लक्खीराम जी अग्रवाल ने सदैव भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत बनाने की दिशा में अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया तथा वे सदैव संगठन के कामों में व्यस्त रहते थे एवं खरसिया से दूर तत्कालीन अविभाजित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहकर ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कुशलता पूर्वक संचालित करते थे, तथा उनके नेतृत्व में जहां भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी के समय छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई तो वहीं लक्खी राम जी का योगदान कभी नहीं बुलाया जा सकता एवं भारतीय जनता पार्टी आज कहीं ना कहीं उन्ही के परिश्रम एवं उनकी त्याग, तपस्या के चलते इस मुकाम पर पहुंची है,एवं वे सदैव सर्व वर्ग के कल्याण तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते थे
बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी बाबूजी को किया स्मरण
13 फरवरी को लक्खी राम अग्रवाल जी की जन्म जयंती पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल ने भी पूज्य बाबूजी को स्मरण करते हुए कहा कि बाबूजी के उच्च आदर्शों एवं संस्कारों पर निरंतर चलने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, एवं वे सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे।


