सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४१वीं महाआरती में पंडित हजारी लाल पांडे हुए शामिल

सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की महाआरती में पंडित हजारी लाल पांडे (राधापुर) ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव,सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल, पुष्पा निर्मलकर, आंचल देवांगन के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
आज पंडित हजारी लाल पांडे ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि मैं महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं तथा मंदिर परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती के प्रति आकर्षण सनातन संस्कृति के लिए सुखद संदेश है। इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा सुबह का श्रृंगार– सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार श्रीमती पी सावित्री एवं पी श्रीनिवास राव  के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था  यातायात थाना सक्ती, लाला साहू एवं अमित तंबोली, पप्पू खर्रा के द्वारा चढ़ाया गया। आज सिंदूर अभिषेक  रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लंबोदर पटेल के द्वारा कराया गया तो सुंदर कांड पाठ–अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, एकांश बरेठ, लंबोदर पटेल, राजेश कुमार गबेल, नेहा प्रमोद गबेल, सीमा डीलक चौहान बायंग के द्वारा कराया गया। विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालु जन कर सकते हैं।