मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती के कार्यालय का स्थान बदला

सक्ती – जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ अवस्थित एवं जन सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती का पद स्थापना स्थल परिवर्तित कर दिया गया है । कार्यालय का नवीन पता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती अस्पताल चौक मेन रोड ग्राम पोरथा सक्ती जिला (सक्ती छत्तीसगढ़) पूर्व में यह कार्यालय 50 बिस्तारिया मातृ शिशु अस्पताल, सक्ती के द्वितीय तल में संचालित था, जिसे अब नवीन, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। नवीन भवन में कार्यालयीन गतिविधियों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। कार्यालय से संबंधित समस्त प्रशासनिक कार्य जनसुनवाई शासकीय पत्राचार एवं विभागीय समन्वय अब उपरोक्त पत्ते से ही संपादित किए जाएंगे। आम नागरिकों जनप्रतिनिधियों मीडिया संस्थानों एवं संबंधित विभागों से अपील है कि समस्त पत्राचार एवं संपर्क हेतु नवीन पते का ही उपयोग सुनिश्चित करें।


