राजकुमार कॉलेज RKC रायपुर के प्रबंधन समिति के सदस्य मनोनीत किए गए सक्ती के वीर विक्रम सिंह


पूर्व विधायक स्व. कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के सुपुत्र हैं वीर विक्रम सिंह
सक्ती – अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से रायपुर शहर में स्थापित प्रतिष्ठित राजकुमार कॉलेज RKC की प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में सक्ती के स्वर्गीय कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के सुपुत्र वीर विक्रम सिंह को मनोनीत किया गया है, उपरोक्त मनोयन विगत दिनों राजकुमार कॉलेज की समिति की संपन्न बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी, सदस्यों की उपस्थिति में किया गया है, तथा पूर्व में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सक्ती रियासत के राजा स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह राजकुमार कॉलेज की प्रबंधन समिति के सदस्य थे तथा वे वहां के प्रमुख पदाधिकारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियो का सजगता के साथ निर्वहन कर चुके हैं, एवं स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन के पश्चात वीर विक्रम सिंह को उनके स्थान पर सदस्य मनोनीत किया गया है, वीर विक्रम सिंह को सदस्य मनोनीत किए जाने पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, वीर विक्रम सिंह के पिता स्वर्गीय कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व में विधायक रह चुके हैं,एवं वीर विक्रम सिंह भी पूर्व में जिला पंचायत के सदस्य तथा नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक-03 से पार्षद भी निर्वाचित हुए थे।


