दवाई विक्रेता नियमों का करें पालन, नशेड़ी व्यक्तियों को सोच समझ कर दे दवाइयां – सहायक ड्रग कंट्रोलर रविंद्र गेंदले


जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चाम्पा एवं सक्ती ने किया था आयोजन
नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई केमिस्ट साथियों को
SIR को लेकर भी केमिस्टों को दी गई जानकारी, जिले के ढाई सौ दवाई विक्रेता रहे मौजूद
सक्ती– जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चाम्पा द्वारा 20 नवंबर को सक्ती की हटरी धर्मशाला में सक्ती जिले के केमिस्ट साथियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, NRX जागरूकता को लेकर किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पूजा अर्चना,दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात आगंतुक खाद्य औषधि प्रशासन विभाग जिला जांजगीर चाम्पा के एडीसी सहायक ड्रग कंट्रोलर रविंद्र गेदले, ड्रग इंस्पेक्टर दुर्गेश कैवर्त, ड्रग इंस्पेक्टर हितेंद्र बम्बोडे, ड्रग इंस्पेक्टर भुवनेश्वर मोहले, जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चाम्पा के अध्यक्ष अविनाश शर्मा,सचिव पवन पालीवाल, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, उपाध्यक्ष जितेंद्र केशरवानी, सह सचिव मुकेश सिंह, संगठन मंत्री हरीश शितलानी का सक्ती एवं जिले के विभिन्न स्थानों के केमिस्ट साथियों एवं संघ के सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें माला एवं दुपट्टा भी पहनाया, इस दौरान कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए विनोद बंसल ने कहा कि आज यह एक दिवसीय कार्यशाला केमिस्ट साथियों की जानकारी के लिए रखी गई है तथा इस कार्यशाला के माध्यम से हमें अपने व्यवसाय का कैसे अच्छे ढंग से संचालन करना है इसकी जानकारी दी जाएगी, वहीं कार्यशाला को विजय डालमिया एवं ईश्वर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए सक्ती जिले के केमिस्ट साथियों का स्वागत किया तथा समय-समय पर अपने व्यापार को अपडेट करने की भी बात कही कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीसी सहायक ड्रग कंट्रोलर रविंद्र गेंदले ने बहुत ही विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सभी केमिस्ट साथियों को विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करने, अनजान व्यक्तियों फार्मा से दवाई ना खरीदने और ऑनलाइन में सावधानी से दवाई खरीदने एवं दवाइयो के विक्रय के दौरान सावधानी रखने एवं अपने व्यापार को समय के हिसाब से अपडेट करने का भी आग्रह किया साथ ही कहा कि वर्तमान में आसपास के अगल-बगल के राज्यों में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए विभाग भी काफी सजग एवं सचेत है, तथा हमें अपने व्यापार में पूर्ण रूप से सावधानी रखनी है, तथा स्वच्छता का भी ध्यान रखना है, वही कार्यशाला को ड्रग इंस्पेक्टर दुर्गेश कैवर्त, हितेंद्र बम्बोडे ने भी संबोधित करते हुए सभी केमिस्ट साथियों से आग्रह किया कि समय-समय पर विभाग द्वारा आपकी दुकानों में जाकर निरीक्षण किया जाता है, एवं निरीक्षण के दौरान सभी दस्तावेज पूर्ण हो एवं किसी भी प्रकार की कमी ना हो तथा हमें विभाग के दिशा निर्देशों का अच्छे ढंग से पालन करना है,कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पवन पालीवाल, दीपक गोयल,जितेंद्र केशरवानी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चाम्पा द्वारा सदैव संघ के सदस्यों के हित में एवं केमिस्ट साथियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस दिशा में काम किया जा रहा है ,तथा समय-समय पर आपको यदि कोई भी दिक्कतें होती हैं तो आप सीधे हमें बताएं तथा संघ सदैव आपके साथ खड़ा है, एवं प्रशासन भी आपके साथ हैं,तथा हमें समय के हिसाब से गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने व्यवसाय को संचालित करना है,कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए संघ के जिला सहसचिव मुकेश सिंह ने आगंतुक सभी अतिथियों एवं केमिस्ट साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी केमिस्ट साथियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तो वहीं वर्तमान में चल रहे SIR के कार्य में भी सभी को अग्रणी होकर इसमें सहयोग करने का निवेदन किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित केमिस्ट साथियों ने भी मंच के माध्यम से अपनी बातें रखी तथा अपने अमूल्य सुझाव भी दिए, कार्यक्रम में शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से सैकड़ो की संख्या में केमिस्ट साथी मौजूद थे, जिनके लिए सुंदर नाश्ते की भी व्यवस्था जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चाम्पा द्वारा की गई कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अभिषेक फार्मा के विनोद बंसल, डालमिया मेडिकल स्टोर्स के विजय डालमिया, अशोक मेडिकल स्टोर्स के ईश्वर अग्रवाल, अभिषेक बंसल का प्रमुख योगदान रहा एवं एक दिवसीय कार्यशाला में रमेश सिंघानिया, अनिल जिंदल, पवन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सुनील रतेरिया, पवन मंगल,भरत अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, हेमंत सिंह राज, मां लक्ष्मी मेडिकल सालिकराम पटेल, अंबे श्री सकरा एवं हरि गुजर,प्रमोद चंद्रा मालखरौदा,रामलाल राठौर विकास मेडिको नगरदा, अमर अग्रवाल सूरजभान, श्री खेतान जी खेतान मेडिकल, श्री मुकेश देवांगन, महादेव मेडिकल मनीराम यादव पुटेकेला, आयुष मेडिकल टेमर, प्राची मेडिकल दड़ाई, लक्ष्मी मेडिकल छपोरा, मां यशोदा मेडिकल, शंकर मेडिकल भोथिया,एवम शक्ति शहर, बाराद्वार शहर,दड़ाई, नगरदा, मालखरौदा, सीपत,बड़े सीपत,सकरा, दर्राभाटा,अमनदुला, डभरा,मसनिया,पुटेकेला सहित विभिन्न स्थानों से केमिस्ट साथी उपस्थित थे।


