सक्ती

डभरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान

डभरा –  चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) हो रहे अवैध जुआ सट्टा शराब नशीले पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश के परिपालन में दिनांक 30.10.2025 को थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी  रवि कुमार नेताम पिता जगत राम नेम उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 13 डभरा के द्वारा एक लोहे का धारदार तलवार को लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था जिसके कब्जे से लोहे का एक धारदार तलवार बरामद किया गया। इस संबंध में थाना डभरा में अपराध क्रमांक 369/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए लोहे के तलवार को विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। थाना डभरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आम जनता से भी अपील है कि यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।