सक्ती

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 17 नवम्बर अंतिम तिथि

सक्ती –  एकीकृत बाल विकास परियोजना सक्ती जिला सक्ती अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी केन्द्र सड़क पारा कुरदा केन्द्र क्रमांक 02 के पद की पूर्ति हेतु 17 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक मुनादी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप परियोजना कार्यालय सक्ती के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 01 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सक्ती जिला- सक्ती में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।