जमडी में काली पूजा आज से

बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमडी (मल्दा) में नव युवक काली पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में काली पूजा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलश यात्रा एवं वेदी पूजन और मूर्ति स्थापना के साथ 18 अक्टूबर दिन शनिवार को शुभारंभ किया जाएगा। व्यास आचार्य पंडित रामकुमार दुबे मल्दा वाले होंगे। काली पूजा उत्सव का समापन , हवन एवं मूर्ति विसर्जन 22 अक्टूबर बुधवार को किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21100 रु बिलासपुर नशामुक्ति केंद्र के संचालक श्री मिलन साहू के द्वारा ,द्वितीय पुरस्कार 15001 रु डॉ कमलेश महंत,ड्रा सूरज कुमार कश्यप,अश्वनी सोनी,आयुष मेडिकल बिर्रा के द्वारा ,तृतीय पुरस्कार 10001 रु त्रिलोचन जांगड़े, बसंत टंडन,पुनीराम कश्यप, गोलू कश्यप, ननकी दाऊ यादव, अरुण कुमार कश्यप के द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 5001 रु मनीराम कश्यप मकान ठेकेदार बिर्रा के द्वारा, पंचम पुरुस्कार 3001 रु प्रीतम कश्यप शिक्षक के द्वारा, षष्ठ पुरुस्कार 2501 रु घनश्याम राय शिक्षक जगनथिया कश्यप के द्वारा, सप्तम पुरुस्कार 1001 रु घनश्याम साहू के द्वारा दिया जाएगा। माता सेवा जस गीत का फाइनल प्रतियोगिता 22 अक्टूबर दिन बुधवार को रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। मूर्तिदाता रविशंकर कश्यप,श्री बद्री कश्यप जमडी के द्वारा दिया गया है। मुख्य यजमान श्री दरस लाल सिदार मति कौशल्या सिदार, मंच संचालक प्रीतम लाल कश्यप, सम्में लाल कश्यप,जीत राम कश्यप,रूपेश साहू कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यगण और ग्राम वासियों के द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।


