सक्ती

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में पुनः ट्रेनों का स्टॉपेज होगा प्रारंभ

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में पुनः ट्रेनों का स्टॉपेज होगा प्रारंभ kshititech

सक्ती –  कोरोना की महामारी के बाद भारतीय रेलवे ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में अनेकों यात्री ट्रेनों के लंबे से समय से चले आ रहे इस स्टॉपेज को बंद कर दिया था किंतु क्षेत्रीय सांसद  कमलेश जांगड़े ने रेल यात्रियों की जन भावनाओं को एवं सुविधाओं को देखते हुए रेल मंत्री से लगातार पत्राचार कर इस संबंध में पहल की, सांसद कमलेश जांगड़े के द्वारा लोकसभा के संसद सत्र के दौरान उठाए गए प्रश्नों के बाद रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने पत्र भेजकर,जानकारी दी है कि बाराद्वार, सकती चांपा,नैला, अकलतरा सभी स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव पूर्व की भांति बहाल कर दिया गया है। कोविड 19 के संक्रमण काल के बाद सक्ती बाराद्वार चंपा नैला अकलतरा में विभिन्न ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जिसमें टाटा इतवारी और टाटा बिलासपुर कुछ दिन पूर्व तक ठहराव नहीं हो रहा था, परंतु अब उक्त सभी स्टेशनों पर पूर्व की भांति ट्रैनों का ठहराव बहाल कर दिया गया है ।सांसद कमलेश जांगड़े लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न जन सुविधाओं को लेकर सजग और प्रयास रत रहती है। क्षेत्र वासियों ने सांसद कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है 18 सितंबर 2025 को भारत सरकार के रेल मंत्री जी ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  कमलेश जांगड़े को पत्र लिखकर उपरोक्त समस्त जानकारी देते हुए बताया की आपको स्मरण होगा कि आपने दिनांक 23/07/2025 को लोक सभा में नियम-377 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बाराद्वार, सक्ती, जाँजगीर-नैला, चाँपा, बिल्हा और अकलतरा स्टेशनों पर रेल सेवाओं के ठहराव को बहाल करने के संबंध में मामला उठाया था।मामले की जाँच करवाई गई है और उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय रेल द्वारा नियमित गाड़ियाँ स्थगित कर दी गई थीं तथा केवल सीमित ठहरावों के साथ विशेष ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा था। उक्त अवधि में बाराद्वार, सक्ती, जाँजगीर-नैला एवं चाँपा रेलवे स्टेशनों पर किसी भी गाड़ी का ठहराव निरस्त नहीं किया गया था। हालांकि, अकलतरा रेलवे स्टेशन पर 04 यात्री गाड़ियों का ठहराव कोविड-19 महामारी के दौरान निरस्त किया गया था, जिनमें प्रमुखतः गाड़ी सं. 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस तथा गाड़ी सं. 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस सम्मिलित थीं। इन सभी ठहरावों को पुनः बहाल कर दिया गया है,आशा है आप स्थिति से सहमत होगी