खाना बनाने की विवाद पर दादा की हत्यारा पोता 11 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल


सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 10.09.2025 के दोपहर लगभग 03:30 बजे गोविन्दा राय अपने दादा फिरत राम राय को खाना बनाने के लिए बोला तभी उसका दादा ने गोविन्द राय को माँ बहन की अश्लील गाली दिया और दो तीन झापड़ मार दिया तब गोविंदा राय गुस्सा में आकर अपने दादा को हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे फ़िरत राम राय कमरे के ज़मीन में गिर गया कुछ हरकत नहीं करने पर मर गया है समझ कर डर गया और घर के बाड़ी में बने कुंआ में डाल दिया। इस बात को आरोपी गोविंदा राय के द्वारा अपने चाचा हीरानंद राय को बताने पर प्रार्थी हीरानंद राय के सूचना पर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही किया गया । प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस हरीश यादव (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति, मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में तत्काल आरोपी गोविंदा राय को पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 11.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।


