” सक्ती चा राजा ” का हटरी चौक सक्ती में हुआ भव्य रूप से आगमन

बाल रूप में विशाल प्रतिमा के साथ विराजे गणपति महाराज
HCS चाइल्ड क्लब का 19वां गणेश उत्सव शुरू , आतिशबाज़ी और बाजे-गाजे के साथ हुआ आगमन
सक्ती – नगर के हटरी चौक में HCS चाइल्ड क्लब सक्ती द्वारा आयोजित 19वां वर्ष गणेश उत्सव का आगाज शानदार तरीके से हुआ। बाल रूप में विराजित गणेश भगवान की विशाल प्रतिमा साथ में मोदक लिए हुए का आगमन भव्य आतिशबाज़ी और बाजे-गाजे के साथ किया गया। जैसा कि यह क्लब चाइल्ड क्लब है ठीक उसी प्रकार इन्होंने भगवान गणपति की बाल रूप में विशाल प्रतिमा स्थापित की है जो कि मन मोह लेने वाली है साथ ही एक राजा के रूप में विराजमान है जो कि स्वयं ही सक्ती चा राजा अपने नाम को सार्थक करती है पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे और भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि गणेश भगवान का भव्य दरबार सजाया गया है, जिसमें सुंदर सजावट, आकर्षक लाइटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या जैसे , म्यूजिकल हौजी जैसे बहुत सारे आयोजन होंगे। इस भव्य आयोजन में HCS चाइल्ड क्लब के सदस्यों सहित मोहल्लेवासियों की अहम भूमिका रहती है।


