सक्ती

सक्ती के राधे पवन ग्रुप के कावड़िये  बैजनाथ धाम के लिए हुए रवाना

बाबा के भक्तों में दिखा भारी उत्साह ड्रेस कोड में सभी ने लगाया बोल बम का नारा

सक्ती –  शहर से राधे- पवन ग्रुप के शिव भक्त 50 कावड़िये  आज 27 जुलाई को बाबा बैजनाथ धाम के लिए भक्ति भाव से बाबा के जयकारे के साथ रवाना हुए, इस अवसर पर सक्ती के रेलवे स्टेशन में जहां बोल बम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा,  वहीं विगत कई वर्षों से निरंतर राधे- पवन ग्रुप बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा करता है, तथा इस ग्रुप में जहां शहर सहित क्षेत्र के काफी संख्या में शिव भक्त रवाना होते हैं, तो वहीं सुल्तानगंज से जल उठाकर यह कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करता है, इस यात्रा में 27 जुलाई को रवाना होने वालों में राधे पवन ग्रुप के प्रमुख पवन गोयल, विक्की अग्रवाल, अमित गोयल मोंटी, संतोष जायसवाल, सुभाष देवांगन, मुन्ना ठाकुर पापा ढाबा वाले, सत्येंद्र पांडेय, अजय कथूरिया, विक्की तिवारी, मेघा देवांगन,  साहू जी, संकेत गोयल सहित काफी संख्या में शिव भक्त शामिल थे ।