सक्ती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खंड सक्ती इकाई का संयुक्त रुप से पथ संचलन के साथ हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खंड सक्ती इकाई का संयुक्त रुप से पथ संचलन के साथ हुआ शुभारंभ kshititech

सक्ती ‌। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर व खंड सक्ती इकाई का संयुक्त विजया दशमी उत्सव भव्य पथ संचलन के साथ शुभारंभ हुआ। नगर के मुख्य मार्ग से स्वयं सेवक घोष के साथ कतारबद्ध पथ संचलन का संयोजन नगर वासियों को रोमांचित कर रहा था।
नगर के जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर से निकली पथ संचलन में स्वयं सेवक अपने वेशभूषा से सुसज्जित कदमताल करते हुए नगर भ्रमण कर कर रहे थे जिन के स्वागत में विश्व हिंदू परिषद की बहनें स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर खुशियां प्रगट कर रही थी। पथ संचलन के साथ जिला प्रचारक बाबूलाल सिंह के साथ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, ओमप्रकाश राठौर व संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर मां भारती के प्रति वंदन भाव को आत्मसात कर चल रहे थे।
पश्चात महाविद्यालय परिसर में ही मंचासिन अतिथियों ने भारत माता, सर संघ चालक केशव बलीराम हेडगेवार व गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण तथा तिलक चंदन से पूजन किया । साथ ही भगवा ध्वजारोहण व शस्त्र पूजन व संघ प्रार्थना की गई।
इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप दमऊधारा विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण दास महंत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशासन की मुक्त कंठ से सराहना की तो वहीं मंचासीन मुख्य वक्ता व सरस्वती शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ठाकुर जुड़ावन सिंह ने अपने संस्मरणों से संघ के सामाजिक सरोकार की बात रखते हुए स्वयं सेवको के राष्ट्रीय भाव को रेखांकित करते हुए बताया कि आज भी देश में विपदा की घड़ी में संपूर्ण समाज को संघ पर ही भरोसा है जो ट्रेन दुर्घटना, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं में उसके सराहनीय भूमिका से स्थापित चला रहा है।
मंचासीन सह जिला संघ चालक दुकालु राम सिदार ने स्वयं सेवको के प्रति विजया दशमी उत्सव आयोजन के लिए साधुवाद प्रकट किया।
इस उत्सव में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से वरिष्ठ स्वयं सेवक गुलाब खेतान, रामअवतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गवेल, प्रदीप गुप्ता, अरविंद तिवारी, विनोद यादव, डमरूधर देवांगन, बजरंग अग्रवाल, चेतन साहू, प्रेम पटेल आदि के साथ विश्व हिंदू परिषद के बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।