सक्ती

घिवरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को निलंबित करने की मांग

बिर्रा – विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को निलंबित करने की मांग कर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग किए हैं।  गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती के विकासखंड जैजैपुर  के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवरा के लगभग एक सैकड़ा ग्रामीणों  ने आंगनवाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता को निलंबित करने व आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 जो जय स्तंभ सतनाम भवन के समीप बनाया जा रहा है उसके विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए है। इस मामले में ग्रामवासियों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कार्य प्रणाली और मनमानी रवैया से त्रस्त होकर निलंबित करने ज्ञापन सौंपा है।