सक्ती

स्वर्गीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की तेरहवीं का कार्यक्रम 12 मई को सक्ती में होगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजा साहब के निधन पर देश भर से लोग दे रहे उन्हें अपनी श्रद्धांजलि

सक्ती –  अविभाजित मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का विगत दिनांक- 29 अप्रैल 2025 दिन- मंगलवार को निधन हो गया था, राजा साहब का दशकर्म कार्यक्रम आगामी दिनांक,- 9 मई 2025 दिन-शुक्रवार एवं तेरहवीं का कार्यक्रम आगामी दिनांक- 12 मई 2025 दिन- सोमवार को हरि गुजर महल (पीला महल) शक्ति में होगा, राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जिला पंचायत सक्ती के सदस्य राज दरबार सक्ती के राजा धर्मेंद सिंह के पूज्य पिताजी थे एवं राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर जहां देश के विभिन्न स्थानों से लोग अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तो वहीं उनके निवास पर भी प्रतिदिन उन्हें श्रद्धांजलि देने लोग पहुंच रहे हैं, तथा सोशल मीडिया एवं मोबाइल फोन के माध्यम से भी राजा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है