पटवारी संतोष कुमार कहरा का निलंबन

सक्ती – ग्राम भूरसीड़ीह पटवारी हल्का नंबर 08 स्थित भूमि ख.न. 475/1, 475/2, 475/3, 475/4, 475/5, 515/1, 515/2 में अवैध प्लाटिंग किया गया है एवं शासकीय भूमि खसरा नंबर 523/1 में पहुंच मार्ग बनाया गया है। उक्त कार्य के संबंध में पटवारी संतोष कुमार कहरा पटवारी हल्का नंबर 0 8 तहसील नया बाराद्वार के द्वारा ग्राम भूरसीड़ीह में हो रहे अवैध प्लाटिंग के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही इस संबंध में कोई जानकारी दी गई। अतः कलेक्टर ने पटवारी संतोष कुमार कहरा द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कहरा पटवारी के निलंबन काल में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय नया बाराद्वार रहेगा तथा उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील लागू किया गया।


