सक्ती के पीएम स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण

कलेक्टर साहब के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में बच्चों को किया गया जागरूक

सक्ती – पूरे देश भर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पीएम योजना के अंतर्गत संचालित स्कूलों में बच्चों को अपने ओजस्वी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन के माध्यम से परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में सक्ती जिले के पीएम स्वामी आत्मानंद विद्यालय सक्ती में भी 10 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा 2025 का प्रसारण सक्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा निर्देशन में किया गया, इस अवसर पर सक्ती जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा एवं सेजेस शक्ति के भी सभी अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे, इस दौरान जहां प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा बच्चों को दिए गए मार्गदर्शन का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया तो वहीं बच्चों में भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने कहा की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण का मुख्य उद्देश्य यही है कि आने वाले समय में विद्यार्थी परीक्षाओं में अच्छे परीक्षा परिणाम ला सकें तथा कड़ी मेहनत से ही आज सफलता मिलती है एवं सक्ती जिले में भी सभी शासकीय स्कूलों के बच्चों को भी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से परीक्षाओं को लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है, तथा विद्यालय प्रबंधन एवं संस्था प्रमुखों की बैठक लेकर भी परीक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत एक कार्य योजना तैयार की गई है एवं इस वर्ष निश्चित रूप से सक्ती जिले में सभी शासकीय स्कूलों के बच्चे कड़ी मेहनत से अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करेंगे ऐसा हम सभी को विश्वास है


