सक्ती

सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भाजपा का जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

सक्ती – सक्ती नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारी एवं सक्ति नगर मंडल के पदाधिकारीकार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गवेल , लोमस साहू, महाराज राजेन्द्र शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष, मांगेराम अग्रवाल, संजय रामचंद्र , मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के साथ कार्यक्रम प्रभारी भाजपा महामंत्री घनश्याम साहू के साथ संघ और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता गण सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के सम्मानित पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अमरदास मानिकपुरी के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में सारगर्भित बाते बताई ।योग के बाद स्वल्पाहार कर कार्यक्रम समापन किया गया।