सक्ती

मल्दा में पानी से भरा गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत , पूरे गांव में पसरा मातम

मल्दा में पानी से भरा गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत , पूरे गांव में पसरा मातम kshititech

बिर्रा  – घर एवं आस-पास में खेलते हुए 12 माह  का मासूम का पानी से भरा गड्ढा में गिरने से डूबकर मौत हो गया। घटना हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मल्दा के जमडी रोड का है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे ग्राम मल्दा निवासी किशन कश्यप का छोटा पुत्र शिवांश कश्यप अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने जब बच्चे को घर में नहीं पाया तो आसपास खोजबीन शुरू किया। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर परिजनों ने घर के पीछे की ओर देखा। जहां पर एक खाली जगह में पानी से भरा गढ़ा था। गड्ढा में झांकने पर लोगों को बच्चा का शव तैरते हुए नजर आया। गड्ढा से शव बाहर निकाला गया।  लेकिन समय बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के पश्चाताप शव को परिजन को सौंप दिया गया। घर के पास में घुरुवानुमा बहुत बड़ा गड्ढा है। जिसको किसी ने भी पाटने का ध्यान नहीं दिया। लिहाजा 12 माह के मासूम का डूब कर हुई मौत से पूरे गांव में मातम फैला हुआ है।