सक्ती

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनातंर्गत बीमा की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित

सक्ती ‌। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी मौसम 2022 में फसल बीमा कराने हेतु अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2022 निर्धारित किया गया है। उप संचालक कृषि शशांक शिंदे द्वारा जिला सक्ती के अधिसूचित ग्राम के समस्त कृषकों को आग्रह किया गया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के पूर्व अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पर्ची, B-1 तथा P-II फसल विवरण के साथ किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में गेंहू सिंचित फसल के लिये अपने नजदीकी सी.एस.सी सेन्टर / सम्बंधित बैंक में फसल बीमा करा सकते है। साथ ही अधिक जानकारी के लिये अपने जिला एवं विकासखण्डो के कृषि विभाग में सम्पर्क कर सकते है।

उप संचालक कृषि शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष जिला सक्ती के किसानों को फसल बीमा के लिये शासन द्वारा एग्रीकल्चर इंयोरेन्स कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड कम्पनी अनुबंध किया गया है, बीमा की इकाई ग्राम स्तर निधारित की गई है। बीमा इकाई में अधिसूचित फसल का रकबा 10 हेक्टेयर या उससे अधिक होने पर उक्त फसल को संबंधित बीमा इकाई में अधिसूचित किया गया है। इस वर्ष जिले में ग्राम सिरौली, भिलाईगढ़, जवेली, डोटमा, भाथिया, चिखलरौदा, डोंगिया, झालरौंदा, पाली, बड़े सीपत, नगझर, खेमडा, डिमानी, सुलौनी, बोरसी, जाजंग, मसनियाकला, और रगजा को अधूिसचित किया गया है। जिला सक्ती में रबी में मुख्य अधिसूचित फसल गेंहू सिचित निर्धारित है। गेंहू सिंचित फसल के बीमा के लिये बीमित राशि 25000 प्रति हेक्टेयर एवं बीमित राशि का 1.5% 375रू./ हेक्टेयर, कृषक अंश निर्धारित किया गया है।

अधिसूचित ग्राम के किसानों को बीमा आवरण में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित करने के लिये मैदानी स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामों में चौपाल व शिविर के माध्यम से सतत् सम्पर्क कर प्रोत्साहित एवं योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे हैं, इस हेतु उप संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों द्वारा विकासखण्डों में सतत् भ्रमण कर व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर अधिक से अधिक संख्या में किसानों को बीमा का लाभ लेने हेतु समझाईश दी जा रही है।