सक्ती

शासकीय प्राथमिक शाला एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर का अनुवीक्षण किया गया

शासकीय प्राथमिक शाला एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर का अनुवीक्षण किया गया kshititech

बिर्रा – आज संकुल केंद्र बिर्रा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर का अनुवीक्षण किया गया- संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बिर्रा के  रामकिशोर देवांगन ने 22 सितंबर दिन सोमवार को 12 बजे से शासकीय प्राथमिक एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बसंतपुर का अनुवीक्षण किया गया। यहां सात शिक्षक शिक्षिका पदस्थ है। जिसमे चार शिक्षक शिक्षिका कक्षा में पढ़ाते हुवे पाए गए।  उषा मधुकर शिक्षिका संतान पालन अवकाश पर है। महेश्वर डड़सेना राजेश कुर्रे BLO कार्य से बम्हनीडीह गए है।  अनिल पटेल प्राथमिक शाला जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे। कक्षा सातवी के तुलसी पटेल रिया आशीष पटेल द्वारा पाठ चार मौसी हिंदी विषय को पढ़कर बताया गया। कक्षा तीसरी के नव्या मांझी दीपांशी पटेल द्वारा दो अंको वाला जोड़ बताया गया नव्या मांझी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का नाम बताया गया। बीना डड़सेना द्वारा FLN किट एवम जादुई पिटारा के माध्यम से कक्षा पहिली एवम दूसरी के बच्चों को पढ़ा रही थी।कक्षा आठवी के बच्चों को अंग्रेजी विषय पर होने वाले कठिनाइयों के बारे में चर्चा किया गया । कक्षा आठवी एवम सातवी के बच्चों द्वारा मध्यान्ह भोजन प्रतिदिन मीनू अनुसार बनने की बात कही।आज पूर्व माध्यमिक में चांवल दाल आलू बड़ी प्राथमिक विभाग में चांवल दाल कुंदरू आलू खिलाया गया।कक्षा पहिली से आठवी तक के बच्चों की पढ़ाई लिखाई चल रही है।24 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षा के बारे में शिक्षकों से चर्चा किया गया।कक्षा आठवी से कुमकुम पटेल,ममता पटेल जयकुमार द्वारा हिंदी पाठ पढ़ाया गया। पूर्व माध्यमिक विभाग में कमरों की आवश्यकता है। टॉयलेट की आवश्यकता है। सभी बच्चों को सभी विषय को घर पर पढ़ने को कहा गया। कक्षा पहिली से आठवी तक कोर्स अपूर्ण है।शीघ्र पूर्ण करने को निर्देशित किया गया। सफाई कर्मचारी को विद्यालय एवम टॉयलेट को साफ सुथरा रखने को निर्देशित किया गया।आज की दर्ज संख्या 155 एवम उपस्थित 145 पाया गया। उक्ताशय की जानकारी संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बिर्रा रामकिशोर देवांगन ने दिया है।