सक्ती के श्री राधा कृष्ण मंदिर में भादी मावस के मौके पर हुआ रानी सती दादी जी का मंगल पाठ एवं पूजा अर्चना


सक्ती – भादी मावस के पावन पुनीत मौके पर श्री राधा कृष्ण मंदिर सक्ती में दादी भक्त महिलाओं द्वारा रानी सती दादी जी के मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तो वहीं भादी मावस के मौके पर मंदिर में स्थापित रानी सती दादी की के दरबार में महिलाओं ने पूजा अर्चना की, तथा प्रसाद भी लगाया, इस दौरान सक्ती शहर की काफी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रही एवं सुबह से ही मंदिर में भादीमावस के मौके पर पूजा अर्चना हुई एवं दादी जी के मंगल पाठ के दौरान विभिन्न झांकियो का भी आयोजन किया गया एवं संगीतमय मंगल पाठ के साथ भादी मावस का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रमुख रूप से रीना गेवाडीन, उषा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, रंजना गोयल, सुमन अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी तथा महिला समिति के सदस्यों ने भादी मावस की मंगल शुभकामनाएं भी दी एवं कहा की रानी सती दादी जी की कृपा सदैव सब पर बनी रहे।


