जोन स्तरीय विज्ञान मेला में बिलासपुर जोन से सक्ती जिले के प्रतिभागियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन


सक्ती – एससीईआरटी रायपुर द्वारा संचालित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी/पश्चिम भारत विज्ञान मेला/ विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता के अंतर्गत जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन, बिलासपुर में आयोजित में किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ दिवेदी एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विज्ञान मेला जिला नोडल अधिकारी व्याख्याता छबि राठौर के नेतृत्व में सक्ती जिले के चारो विकासखंड से छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल ,विज्ञान क्लब ,एवं विज्ञान प्रश्नमंच,सहायक शिक्षण सामाग्री ,विज्ञान सेमिनार में जिले बाल वैज्ञानिकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जोन स्तरीय विज्ञान मेला दिनाँक 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक शासकीय शिक्षा महा विद्यालय ,बिलासपुर में आयोजित किया गया ।
जिला विज्ञान नोडल अधिकारी छबि राठौर ने बताया कि जोन स्तरीय विज्ञान मेला में बिलासपुर जोन से सक्ती जिले के 11 प्रतिभागियों के चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेला के लिये हुआ । जिसमें सतत क़ृषि में शोयेब अली लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति के अंतर्गत प्रथम स्थान, हर्षवर्धन सिंह अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक विकल्प के अंतर्गत तृतीय स्थान , विशाखा राठौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा प्रोजेक्ट उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ के अंतर्गत तृतीय स्थान, दीपांशी वर्मा शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द मनोरंजनात्मक गणितीय मॉडल में प्रथम स्थान, लीसा चंद्रा सजेस जैजैपुर मनोरंजनात्मक गणितीय मॉडल में द्वितीय स्थान, साहिल यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरोंदा जल संरक्षण एवं प्रबंधन के अंतर्गत प्रथम स्थान,कविता चंद्रा व अंशिका आदिले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरौदा टीम प्रोजेक्ट में द्वितीय स्थान ,अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान, यामिनी गबेल अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती व गीतांजलि कुर्रे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोता विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम स्थान, विज्ञान क्लब में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा प्रथम स्थान,शिक्षण सहायक सामग्री में संजीव कुमार सूर्यवंशी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नंदौर कला तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक ,जिला सक्ती एवं मार्गदर्शक शिक्षक ,जिला सक्ती
1 करम सिंह सिदार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलनी
2 श्री दशरथ पटेल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नवरंगपुर
3 महेंद्र कुमार चंद्रा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झालरौंदा
4 कमलादपी गबेल शासकीय हाई स्कूल, परसदा खुर्द
5 दीपक मित्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़े सीपत
6 जय श्री यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़े सीपत
7 नर्मदा पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा
8 रेवती रमण साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंदोरा
9 देवाशीष बनर्जी सजेश हिंदी माध्यम विद्यालय, कसेरपारा, सक्ती
10 कुमारी ज्योति दत्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आडिल
11 श्रद्धा राठौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आडिल
12 अपर्णा बोस अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती
13 निखिल साहू अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती
14 तनिशा पटेल लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती
15 हिमांशु देवांगन एम.एल. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती
16 गुलशन देवांगन एम.एल. जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती
17 रामस्वरूप श्रीवास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लवसरा
18 छबि राठौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा
19 संजीव सूर्यवंशी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नन्दौर कला
20 श्रीमती अजमत शफुरा सजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जैजैपुर
21 श्री शरद सिंह सजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,जैजैपुर के मार्गदर्शन में छात्रों ने इनाम प्राप्त किया ।
जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी एवं राकेश अग्रवाल के द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं विज्ञान मेला नोडल अधिकारी छबि राठौर एवं सभी मार्गदर्शक शिक्षको को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया ।


