सक्ती

शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से  मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी  गिरफतार भेजा गया जेल

बाराद्वार – विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामधन यादव पिता संतोष यादव उम्र 30 साल निवासी दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा थाना आकर रिपेार्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 20.10.25 के शाम करीबन 07.00 बजे गांव की बस्ती से अपने घर आ रहा था तभी तुलसी हाता मेन रोड दुरपा के पास प्रभुदयाल यादव एवं राजेश महंत के द्वारा शराब पीने के लिये 200 रूपये मांग करने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चुड़ा मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के संबंध में  पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव (रापुसे),  सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के घटना कारित फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था फरार आरोपीयो की अपने सकुनत ग्राम दुरपा में आने की मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 09.12.25 को को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है ।