सक्ती
उल्लास- नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मुल्यांकन परीक्षा बिर्रा में संपन्न

बिर्रा – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत परीक्षा केंद्र शा प्रा शाला बोरसी में कुल परीक्षार्थियों की दर्ज संख्या 84 है। जिसमें से दोपहर एक बजे तक तीन पुरुष चौबीस महिलाओं सहित कुल सत्ताईस परीक्षार्थियों ने भाग लिया। स्वयं सेवी शिक्षकों में अभय कुमार मांझी, नवा किसान चंद्रा, धनंजय रोहिदास, दीपक मनहर, गिरजा कुमार माझी और अंकित कुमार माझी ने अपने अपने मुहल्ले की परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में शामिल करवाया। केन्द्राध्यक्ष जी आर बंजारे जी के कुशल निर्देशन में परीक्षा सुचारू रुप से चला


