सक्ती

छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण शराबबंदी करने एवं वाहन चालकों के लिए ड्राइवर आयोग एवं ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन करने हेतु दिया गया ज्ञापन

सक्ती – छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन वाहन चालकों को जागरूक करके यातायात नियमों के अधीन रहकर वाहन चलाने के लिए लगातार प्रेरित करते रहती है। उसी क्रम में आज हम देखते हैं कि रोड पर वाहन चालकों के साथ मारपीट, गाली-गलौच, लूटपाट जैसी बर्बरता काफी बढ़ गई है जिसका मुख्य कारण शराब है, जिससे वाहन चालक काफी परेशान है। जिसकी रोकथाम के लिए वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु कठोर कानून एवं वाहन चालक के आर्थिक संरचना हेतु ड्राईवर वेलफेयर बोर्ड का गठन अत्यंत आवश्यक है। जिसकी मांग हम लगातार ज्ञापन के माध्यम से शासन के समक्ष पूर्व में 21 अक्टूबर 2024 और 19 मार्च 2025 को रख चुके हैं, जिसका आज तक कोई आशा अनुरूप जवाब नहीं मिल पाया है। अतः कलेक्टर महोदय से पुनः एक बार और निवेदन है कि हमारे निम्नलिखित मांगों को शासन तक पहुंचने में हमारी मदद करने की कृपा करें। निम्नलिखित मांगों को 1 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण नहीं किया जाता है तो 25 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक 11 दिवसीय स्टेयरिंग छोड़ो अभियान चलाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन की होगी।  हमारी प्रमुख मांगे पहला छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी, दूसरा वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु ड्राइवर आयोग, तीसरा वाहन चालकों के परिवार के आर्थिक उत्थान हेतु ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन है।