सत्र 2026-27 अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीनीकरण और नवीन आवेदन आमंत्रित

सक्ती – जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन की जा रही है। विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं 30 दिसम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं 30 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। पात्र विद्यार्थी इसकी विस्तृत जानकारी अपने संस्था प्रमुख के सूचना पटल एवं उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से देख सकते है। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती कलेक्टर कार्यालय परिसर में संपर्क किया जा सकता है।

