सिलादेही में दादू ढाबा के मालिक ने बढ़ाया इंसानियत का मान

बिर्रा – थाना क्षेत्र बिर्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही के दादू ढाबा द्वारा 22 अगस्त दिन शुक्रवार को गुम हुए 1 लाख रुपए को सकुशल दादू ढाबा के मालिक भूपेंद्र साहू के द्वारा पैसा मालिक को बैग सहित वापस लौटाया गया है।
ज्ञात हो कि आज दिनांक 22 अगस्त दिन शुक्रवार को पुलिस थाना बिर्रा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिलादेही के दादू ढाबा में ध्रुव कुमार अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल निवासी जैजैपुर द्वारा एक बेग मे रखे 1 लाख रुपए को ढाबा में भोजन के पश्चात भूल गया था। जिसको दादू ढाबा सिलादेही के मालिक भूपेंद्र साहू के द्वारा थाना लेकर आने पर ध्रुव कुमार अग्रवाल को सकुशल 1 लाख रूपए को लौटाया गया। दादू ढाबा के संचालक भूपेंद्र कुमार साहू के द्वारा इंसानियत का परिचय देते हुए गांव व पूरे बिर्रा थाना क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दादू ढाबा सिलादेही के संचालक भूपेंद्र कुमार साहू को कोई भी प्रकार से लोभ एवं मोह मन में पैदा नहीं हुआ है। जिसके कारण उन्होंने थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू को सबसे पहले मोबाइल फोन के माध्यम सेअवगत कराया। उसके बाद थाना में जाकर रुपए को जमा कर दिया गया । इसके साथ ही थाना में रुपए जमा करने के बाद उक्त रुपए को पैसा मालिक ध्रुव कुमार अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल निवासी जैजैपुर ,जिला सक्ती को एक लाख रुपये सकुशल लौटाया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सिलादेही के ग्रामीणों ने दादू ढाबा सिलादेही के संचालक भूपेंद्र कुमार साहू को छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के अंतर्गत गृह पुलिस विभाग से पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह दिलाने की मांग किए हैं।


