सक्ती

06 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही

सक्ती –  6 लीटर कच्ची मुगल शराब के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है प्रकरण के संबंध में विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले माद पदार्थो पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 30.07.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि आवास प्लाट डभरा निवासी समीर सारथी पिता रमेश सारथी उम्र 20 वर्ष साकिन आवास प्लाट डभरा अपने निवास स्थान के सामने मे हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी समीर सारथी पिता रमेश सारथी उम्र 20 वर्ष साकिन आवास प्लाट डभरा थाना डभरा के कब्जे कुल 06 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिलने से आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 30.07.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में सउनि. शंकरलाल साहू, आर. मिरीश साहू, म. आर. मालती बघेल, सविता भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।