सक्ती

वंदेमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा में एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड 2022-23 परीक्षा सम्पन्न हुई

वंदेमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा में एस.ओ.एफ. इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड 2022-23 परीक्षा सम्पन्न हुई kshititech

मालखरौदा‌। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित एस. ओ.एफ. इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड परीक्षा सत्र 2022-23 का आयोजन वंदेमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा में 13 दिसंबर को आयोजित किया गया। जिसमे विद्यालय के 70 छात्र -छात्राओं ने भाग लेकर परीक्षा में शामिल हुए। वन्देमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा में प्रति वर्ष अंतराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अंग्रेजी, गणित और विज्ञान ओलिंपियाड के परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है जिसमे विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लेकर काफी संख्या में प्रथम श्रेणी से पास होकर गोल्ड मेडल हासिल करते है।
इससे पूर्व विद्यालय में सत्र 2023 के लिए आई.ई.ओ. (अंग्रेजी)और एन.एस.ओ.(विज्ञान) का परीक्षा सम्पन्न हो चुका है।
छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए वंदेमातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा में इस तरह के अंतराष्ट्रीय परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष कराया जाता है जिसमे बच्चे काफी उत्साहित होकर परीक्षा में भाग लेते है और गोल्ड मेडल हासिल करते है।