कलाकार अमित तंबोली द्वारा शीश पेंसिल से बनाया गया अनूठा पंडाल, विराजे गणपति जी


सक्ती । गणेश चतुर्थी पर्व देश विदेश में बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा सभी गली मोहल्ले घरों में भी गणेश जी की छोटी बड़ी प्रतिमा की स्थापना कर पूजा आरती प्रसाद वितरण का सिलसिला चल रहा है।
इसी बीच सक्ती के कलाकार अमित तम्बोली जो समय समय मे अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते है। लगातार 11 वर्षों से छोटे से मात्र 36 इंच लंबा × 24 इंच चौड़ा और 36 इंच के लग भग ऊँचा पंडाल बनाते है इस बार कलर पेनिसल से गणेश जी का पंडाल बना कर गणेश जी का स्थापना किया गया है। इसको बनाने में उपयोग मे आने वाला सामान इस प्रकार है। लगभग 6885 नग कलर पेन्सिल पार्टिकल बोर्ड, कार्ड बोर्ड, ग्लू सटीक से तैयार किया गया है। इस पंडाल को बनाने मे लगभग 84 घंटे का समय लगा है एवं इस कार्य मे अक्षत तंबोली के साथ पूरा परिवार का सहयोग रहा। एवं मानस अग्रवाल (शिव बुक सेंटर) के द्वारा कलर पेनिसल का सहयोग प्राप्त हुआ । 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे आदरणीय पंडित हरनारायण पाण्डेय जी के सानिध्य में किया गया इसमे मुख्य यजमान अक्षत तम्बोली बने एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार शामिल हुये पूजा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया फिर भक्त गणेश जी के दर्शन कर बड़े बारिकी से कलर सीस पेनिसल से बने गणेश का निरीक्षण करने में लगे रहे। प्रति दिन संध्या को एक अलग पंडित जी को आमंत्रित कर आरती करनें का प्रयास किया जाता है जिसमें आज प्रथम दिवस संध्या आरती में पंडित श्री भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में किया गया पूरा तम्बोली परिवार के साथ दर्शन करने भक्त भी शामिल हुये।


