सक्ती

कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

सक्ती-  केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई। शपथ के माध्यम से सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के शासन का पालन करने, सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं ईमानदारी से करने तथा जनहित में कार्य करने, व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर नवीन भगत सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।