22 सितंबर को सक्ती के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम

श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर ने किया है आयोजन. सुबह 8:00 बजे निकलेगी निशान यात्रा

सक्ती – आगामी 22 सितंबर 2026 दिन- मंगलवार को श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सक्ती द्वारा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया है जिसमें रात्रि 7:30 से बाबा की ज्योत एवं भजन उत्सव कार्यक्रम होंगे तथा रात्रि 11:30 बजे प्रभु की आरती होगी इस कार्यक्रम में बाबा का अद्भुत दरबार सजेगा एवं बाबा को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भजन उत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक केशव कौशिक कांटाभाजी उड़ीसा एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे
सुबह 8:00 बजे निकलेगी श्री श्याम जी की निशान यात्रा
श्याम ग्यारस के मौके पर श्री राम मंदिर सक्ती से सुबह 8:00 बजे श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें हाथों में श्याम प्रेमी निशान लेकर श्री राधा कृष्ण मंदिर में बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। सभी श्याम प्रेमियों को श्री राम मंदिर पहुंचने का भी आग्रह किया गया है।
