सक्ती

श्री गणेश जी को आकर दे रहे हैं मूर्तिकार रामलखन

सक्ती-/बिर्रा-  भगवान के द्वारा बनाए गए मूर्तिकार रामलखन साहू के द्वारा प्रथम पूज्य श्री गणेश जी को आकार देकर बनाया जा रहा है। खैर गणेश चतुर्थी का यह पर्व प्रत्येक साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को पड़ रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मध्यान काल में प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनायक भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस समय और मूर्ति स्थापना का विशेष विधान और महत्व है।

        गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही में भगवान के बने मूर्तिकार राम लखन साहू प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनायक भगवान श्री गणेश जी को आकार देकर बनाने में  लगे हुए हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर महज एक सप्ताह का दिन बचा हुआ है। आज के इस भागम भाग के दौर में सभी सामानों का भाव तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनायक भगवान श्री गणेश जी को बनाने के लिए कपड़ा, रंग रोगन आदि की जरूरत पड़ती है और यह सभी सामानो की मूल्य पिछले साल की तुलना में दोगुनी बढ़ गई है। गणेश चतुर्थी का यह पर्व प्रत्येक साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को पड़ रही है। प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनायक भगवान श्री गणेश जी का लगातार 10 दिनों तक पूजा अर्चना किया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मध्यान काल में प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनायक भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस समय और मूर्ति स्थापना का विशेष विधान और महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है की निसंतान दंपतियों के द्वारा अगर प्रथम पूज्य एवं विघ्न विनायक भगवान श्री गणेश जी का स्थापना करके 10 दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना की जाती है तो निश्चित ही संतान की प्राप्ति होती है।