सक्ती

चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहू ने किया गौ सेवा

चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहू ने किया गौ सेवा kshititech

सक्ती- आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम में सक्ती क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में लीनेस राम कुंवर साहू ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट गौ सेवा के तहत सक्ती हनुमान मंदिर के सामने स्थित गौशाला में घायल गायों को चना गुड़ खिला उनके इलाज के लिए गौशाला प्रबंधन को सहयोग राशि दी और कहा कि गौमाता हमारे जीवन में संस्कारो का अभिन्न अंग है इनकी सेवा करना चाहिए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ शालू पाहवा ने कहा कि यह केवल धार्मिक कार्य ही नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने वाली सेवा है ऐसे कार्य  से समाज में सकारात्मक ऊर्जा आती है और हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराती है सभी सदस्यों ने गुड़ चना खिला पुण्य प्राप्त किया इस अवसर पर सचिव  निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, लीनेस लता नायक,डां शालू पाहवा, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, अल्का कंवर, निधी सिंह, अनीता राठौर, रीता राज एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।