श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 171वीं महाआरती में पंडित ओमप्रकाश शर्मा हुए शामिल


सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 171 वीं महाआरती में शामिल पंडित ओमप्रकाश शर्मा सकरेली खुर्द
ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती एक सराहनीय एवं अनुकरणीय प्रयास है, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति जागरण का सशक्त मंच है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, चमेली संतोष देवांगन, लीलावती मनीष वैष्णव, माया ठाकुर, शकुंतला रविंद्र मिश्रा, चांदनी हेमंत देवांगन, नंदिनी के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- आर के ऑटो मोबाइल तथा शाम का श्रृंगार- समारू क्लाथ स्टोर के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा के द्वारा चढ़ाया गया।
सिंदूर अभिषेक- निधि राहुल प्रियंका विकास कुमार, अविनाश गबेल, नितिन अन्नपूर्णा, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, भूषण प्रसाद, कमला बाई धनपद तथा सुंदरकांड
रामकृष्ण गबेल, रोहिणी देवी गबेल, एकांश बरेठ के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर रहे हैं।

