छत्तीसगढ़ में नए भाजपा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं तोखन साहू

किरण देव के एक्सीडेंट के बाद चल रहे स्वस्थ उपचार को देखते हुए संगठन ले सकता है फैसला- सूत्र
सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव विगत महीनो मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से वापस लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका उपचार वर्तमान में चल रहा है। तथा किरण देव के रिकवर होने में लगने वाले समय को देखते हुए राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज को सतत सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री एवं बिलासपुर से लोकसभा के सांसद तोखन साहू को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तथा अभी इसका कोई निर्णय नहीं हुआ है। किंतु ऐसा राजनैतिक सूत्रों का कहना है क्योंकि तोखन साहू ओबीसी वर्ग से एवं साहू समाज से आते हैं। तथा पूर्व में भी बिलासपुर लोकसभा से सांसद अरुण साव को भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी तथा भारतीय जनता पार्टी जातिगत समीकरण के हिसाब से भी संगठन में आने वाले चुनाव को देखते हुए अपना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

