सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास: 31 किलो का विशाल कांवड़ लेकर पहुंचे देवघर, किया जलाभिषेक


सक्ती – सक्ती नगर के इतिहास में आज एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। ‘बाबा भोलेनाथ कांवड़ संघ समिति’ के तत्वावधान में नगर के शिवभक्तों ने सुल्तानगंज से देवघर (झारखंड) तक की कठिन पैदल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। सक्ती के इतिहास में पहली बार शिवभक्तों की टोली ने 31 किलोग्राम वजनी विशाल कांवड़ उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित किया। इन वीर शिवभक्तों ने संभाली कमान इस भारी-भरकम कांवड़ को सकुशल देवघर पहुँचाने में मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, राजनायक चकरा, प्रतीक बंसल (जानू), नरेश चंद्रा, मनोज साहू, विनय यादव, रूद्र कसेर, विजय पटेल (रामपुर), लोकेश बरेठ, आशीष गुप्ता, अमित गोयल (मोंटी), योगेश यादव और वेद यादव की अहम भूमिका रही। नगर की सुख-समृद्धि की कामना बाबाधाम पहुँचकर सभी यात्रियों ने 31 किलो के मुख्य कांवड़ का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक कर समस्त सक्ती नगरवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यात्रा को सफल बनाने में आयोजक पवन अग्रवाल (ट्रक), विक्की अग्रवाल और सुभाष देवांगन का विशेष योगदान रहा। समिति ने इस ऐतिहासिक यात्रा की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

