सक्ती

देश की अखंडता और एकता को बनाये रखना हर भारतीय का कर्तव्य–गिरधर जायसवाल

एडवोकेट मनोज जायसवाल, सरपंच नूतन चंद्रा एवं गणेश चंद्रा भी रहे मौजूद

देश की अखंडता और एकता को बनाये रखना हर भारतीय का कर्तव्य–गिरधर जायसवाल kshititech

सक्ती – आजादी महापर्व के 80वे वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के विधायक प्रतिनिधि एवँ जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने विकास खण्ड सक्ती के ग्राम पंचायत भदरीपाली के शासकीय शाला में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया इस अवसर पर गिरधर जायसवाल ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को एक जुटता के साथ बनाये रखना हर भारतीय का कर्तव्य हैं ये आजादी लंबे संघर्ष का परिणाम है हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहादत को यू ही जाति धर्म मे भेदभाव पैदा कर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए कॉग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के लिये उस समय तिरंगे को हाथ मे लिया जब अपराध माना जाता था विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कॉग्रेस कमेटी के सचिव मनोज जायसवाल ने कहा कि देश में स्वास्थ्य शिक्षा को मजबूत कर जल जंगल जमीन को बचाना जरूरी है स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते है पूर्व सरपंच जेठा एवँ सरपंच प्रतिनिधि गणेश राम चन्द्रा ने कहा कि भारत देश की आत्मा गावो में बसती हैं गांव में सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक शिक्षक गण ग्राम के प्रबुद्ध जन छात्र छात्रों की उपस्थिति रही।