सावन महीने के तीसरे सोमवार से जय भोलेनाथ थालू मंदिर घिवरा में विशाल कांवर यात्रा का शुभारंभ


सक्ती / बिर्रा – ग्राम घिवरा जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती के अंतर्गत छोटा सा गांव है। सदियों से मातेश्वरी डोकरी दाई मंदिर के नाम से पुरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनाई है। ग्राम घिवरा में मातेश्वरी डोकरी दाई की कृपा से परंपरानुसार श्रद्धालुओं द्वारा मंगलवार और शनिवार को ही हवन पूजन कार्यक्रम किया जाता रहा है। मातेश्वरी डोकरी दाई की कृपा से परंपरानुसार हवन पूजन कार्यक्रम के समापन पश्चात् ही कुआं, तालाब और हेडपंप से घरेलू काम के लिए पानी लिया जाता है। तब तक परंपरानुसार पानी लाना वर्जित माना गया है। ऐसे धरा पर अचानक युवाओं के अंतरात्मा से विचार उत्पन्न हुआ क्यों नहीं मातेश्वरी की पावन धरती से
भोलेनाथ एवं मातेश्वरी डोकरी दाई की कृपा से कांवर यात्रा का शुभारंभ करने में सहमत हुए। ग्राम घिवरा में थालू मंदिर के नाम से चर्चित जिसमें पुरातन शिवलिंग स्थापित है। यहीं से कांवर यात्रा सावन महीने के तीसरे सोमवार को प्रारंभ करते हुए ग्राम बिर्रा से बसंतपुर महानदी घाट से सभी श्रद्धालु अपने अपने कांवर में जलभराव पश्चात् भोलेनाथ की जैकारा के साथ पुनः उसी रास्ते से होते हुए श्रद्धालुओं द्वारा सबसे पहले ग्राम घिवरा थालू मंदिर में स्थापित शिवलिंग में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाकर मनोकामना के साथ आगे पुराना गुंडी में स्थापित शिवलिंग में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक बेलपत्र चढ़ाकर मनोकामना के साथ देवों के देव महादेव से आशीर्वाद प्राप्त कर तत्पश्चात प्रसाद प्राप्त कर सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों को वापस जाएंगे। इस कांवर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को परंपरागत वेशभूषा में मातेश्वरी डोकरी दाई मंदिर में आगामी सोमवार दिनांक 17 अगस्त दिन सोमवार को सम्मिलित होने कहा गया है। अंतरात्मा से विचार व्यक्त करने वाले श्रद्धालुओं के नाम क्रमशः अशोक कश्यप सेवा सहकारी समिति,अलगराम कश्यप, श्यामलाल कश्यप, आजूराम कश्यप,मनोज कश्यप, बसंत कश्यप, कृष्ण कुमार कश्यप, रामगोपाल कश्यप,चंदन कश्यप, साखी गोपाल कश्यप, मनोज गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप उपसरपंच,अनील कश्यप फ्लाई एवं ब्रिक्स, रामप्रसाद कश्यप एवं समस्त ग्रामवासी भोलेनाथ एवं मातेश्वरी डोकरी दाई की आशिर्वाद रहा तो श्रद्धा भक्ति से कांवर यात्रा कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने कहा गया है।

